उत्तराखंड..अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी!

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है—मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पहाड़ों में बारिश और हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड..अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम,  कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है। आपको बता दे एक ओर जहां मैदानी इलाकों में चटख धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम बदलने के संकेत दिए हैं।  जहा विभाग के मुताबिक, 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।


अगर जिलों की बात करें तो 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।नैनीताल में भी बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है। 19 अप्रैल को भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तो फिलहाल गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये मौसम बदलाव राहत लेकर आ सकता है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties