IMA में आयोजित पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट सैन्य अधिकारी बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली और युवा अधिकारियों को देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी यानी IMA में शनिवार को अनुशासन और देशभक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। बता दे, राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। वही पासिंग आउट परेड में कुल 515 कैडेट सैन्य अधिकारी बने। इनमें 481 भारतीय कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल रहे। अंतिम पग पार करते ही इन कैडेटों का वर्षों का कठिन प्रशिक्षण सफल हुआ और वे भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।
बताया जा रहा की परेड के दौरान कैडेटों ने शानदार ड्रिल, अनुशासन और सैन्य परंपराओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग गर्व महसूस करते नजर आए। इसी बीच राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना के अधिकारी केवल देश की सीमाओं के रक्षक नहीं हैं, बल्कि वे 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं।
इस बार की पासिंग आउट परेड की सबसे खास उपलब्धि रही 9 महिला कैडेटों का सफलतापूर्वक पास आउट होना। साथ ही महिला कैडेटों की ये उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भारत की दिशा में मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है। वही इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, IMA के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह सहित सेना और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।