देहरादूनमें कथित धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं पर घर-घर जाकर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। स्थानीय लोगों पुलिस के हवाले कर दिया।
देहरादून में कथित धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं पर घर-घर जाकर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसंत विहार थाना पुलिस के अनुसार, वीर सावरकर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं पिछले कुछ दिनों से घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू परिवारों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए बहला-फुसला रही थीं। शिकायत में यह भी कहा गया कि महिलाएं लोगों को नौकरी दिलाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का वादा कर रही थीं। जब उन्हें शक हुआ कि लोग विरोध कर सकते हैं, तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में संगठित गिरोह की आशंका जताई है।