घर में घुसकर वकील की हत्या! आरोपी फरार, लोगों ने लगाया जाम

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

घर में घुसकर वकील की हत्या! आरोपी फरार, लोगों ने लगाया जाम
JJN News Adverties

देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन और जाम लगा दिया। वही राजधानी के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में अधिवक्ता सोहेल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोहेल अपने घर में मौजूद थे, जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सोहेल खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
 

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties