फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी का खेल अब पहुंचा सलाखों के पीछे 

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है।

फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी का खेल अब पहुंचा सलाखों के पीछे 
JJN News Adverties

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी पाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बता दे, मामला श्रीनगर गढ़वाल का है। जहां HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी मार्कशीट और documents तैयार कर उन्हें असली बताकर नौकरी हासिल करने की कोशिश की जा रही थी। दरअसल, 25 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की नकली मार्कशीट, डिग्री, फर्जी मोहरें और अधिकारियों के जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर कई कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।


वही तकनीकी जांच के बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के  बिजनौर में मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी कासिफ कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वो पहले DAV पीजी कॉलेज, देहरादून में BSC की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन परीक्षा में असफल हो गया। इसके बाद नौकरी पाने और खुद को योग्य साबित करने के लिए उसने Fake Marksheet और Fake Degree तैयार करने शुरू कर दिए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

JJN News Adverties