देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री और जमीन कब्जाने का बड़ा मामला सामने आया है। केपी सिंह गैंग से जुड़े 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की कोशिश की गई।
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां फर्जी रजिस्ट्री और जमीन कब्जाने के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है।बता दे, कुख्यात भू-माफिया केपी सिंह भले ही अब इस दुनिया में नहीं है… लेकिन उसका गिरोह अब भी सक्रिय बताया जा रहा है। यहां के पटेलनगर थाना क्षेत्र में इस गैंग से जुड़े 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, दिल्ली निवासी अशोक गोयल की शिकायत के मुताबिक… विकासनगर तहसील के मल्हान ग्रांट इलाके में उनकी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने की कोशिश की गई। वही आरोप है कि शिकायतकर्ता के दिवंगत चाचा की बीमारी का फायदा उठाकर कथित तौर पर फर्जी कागजात तैयार किए गए और उसी के आधार पर जमीन पर अधिकार जताने की साजिश रची गई। इतना ही नहीं… 12 जुलाई को जेसीबी लाकर जमीन की तारबाड़ को नुकसान पहुंचाया गया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को धमकाया भी गया।
वही पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह उन संपत्तियों को निशाना बनाता है… जिनके मालिक विदेश में रहते हैं या जिनका निधन हो चुका होता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।