अंकिता केस में बड़ा एक्शन! पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार !

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो विवाद में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को लेकर दर्ज मुकदमों में यह कार्रवाई की गई है।

अंकिता केस में बड़ा एक्शन! पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार !
JJN News Adverties

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित 'VIP' विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जहां पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और वीडियो क्लिप को लेकर दर्ज मुकदमों में यह कार्रवाई की गई है। राठौर पर आरोप है कि उन्होंने ऐसी सामग्री प्रसारित की, जिसमें भाजपा नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की गईं। 


जानकारी के अनुसार सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा और बहादराबाद थाना क्षेत्रों के साथ-साथ देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि वायरल सामग्री के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।


शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही जांच के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उर्मिला सनावर पर भी कानूनी प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।


इस मामले में एक अहम कानूनी पहलू भी सामने आया था। हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दर्ज चार FIR में से दो को निरस्त कर दिया था, जबकि दो मामलों में जांच जारी रखने की अनुमति दी गई थी। पुलिस की वर्तमान कार्रवाई इन्हीं मामलों से जुड़ी मानी जा रही है। गौरतलब है कि वायरल ऑडियो-वीडियो में कथित तौर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े 'VIP' एंगल का जिक्र किया गया था। इसी कारण गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर ये प्रकरण सुर्खियों में आ गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties