देहरादून में बड़ा साइबर फ्रॉड: रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.87 करोड़ की ठगी, VIP ग्रुप बनाकर रचा जाल..

देहरादून में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग को व्हाट्सएप निवेश स्कीम के नाम पर 1.87 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। फर्जी VIP ग्रुप और मुनाफे का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया गया।

देहरादून में बड़ा साइबर फ्रॉड: रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.87 करोड़ की ठगी, VIP ग्रुप बनाकर रचा जाल..
JJN News Adverties

सोचिए… एक व्हाट्सएप मैसेज, कुछ फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट… और देखते ही देखते आपकी जिंदगी भर की कमाई साफ!

देहरादून में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक 70 साल के रिटायर्ड बुजुर्ग साइबर ठगों के जाल में फंस गए। राजेंद्र नगर, कौलागढ़ रोड निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जो साल 2016 में ओएनजीसी से रिटायर हुए थे, उनके साथ 1 करोड़ 87 लाख रुपये की बड़ी साइबर ठगी हुई है। 
शिकायत के मुताबिक, 31 जनवरी 2026 को उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसके बाद एक महिला ने खुद को “आदित्य बिड़ला सन लाइफ” से जुड़ा निवेश सलाहकार बताया। धीरे-धीरे भरोसा जीतते हुए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां फर्जी मुनाफे और स्क्रीनशॉट दिखाए गए।

इसके बाद उन्हें “VIP ग्रुप” में शामिल कर हाई-प्रोफाइल ट्रेडिंग का लालच दिया गया।
शुरुआत में उन्होंने 49 हजार रुपये निवेश किए, लेकिन फर्जी मुनाफा देखकर उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल 1 करोड़ 17 लाख 64 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
इतना ही नहीं, ठगों ने ब्रोकरेज फीस के नाम पर उनसे करीब 70 लाख रुपये और जमा करा लिए।


जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उनसे पहले 1 करोड़ रुपये ब्रोकरेज और फिर 1 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के नाम पर मांगे गए। यहीं से उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल और देहरादून पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर हो रही ठगी कितनी खतरनाक हो चुकी है।

JJN News Adverties