गंगा की तेज धारा में समाए 2 युवक! मस्ती का ट्रिप बना मातम!

ऋषिकेश के सिंगटाली पुल के पास गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली से घूमने आए दो युवक तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गंगा की तेज धारा में समाए 2 युवक! मस्ती का ट्रिप बना मातम!
JJN News Adverties

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, दिल्ली से घूमने आए छह दोस्तों में से दो युवक सिंगटाली पुल के पास गंगा की तेज बहती धारा में बह गए। 


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से छह दोस्तों का एक समूह घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। सभी युवक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के पास गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।


वही घटना की सूचना मिलते ही sdrf की ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं और नदी के किनारों व संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी अत्यधिक मटमैला होने से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। वही लापता युवकों की पहचान 26 साल के प्रेम निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और 24 साल के राजन निवासी संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


साथ ही SDRF ने बताया कि मौसम और नदी की परिस्थितियों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से बरसात के मौसम में गंगा और अन्य नदियों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान न करने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

JJN News Adverties