लालकुआं में देर रात शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
लालकुआं में देर रात शराब के नशे में हंगामा करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। दरअसल, मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की हल्दूचौड़ चौकी का है। जहाँ पुलिस को देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खड़कपुर गांव के काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हो रहा है।
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष शराब के नशे में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी समझने की कोशिश नहीं की और विवाद लगातार बढ़ता गया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दे, गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय कुमार, अमित कुमार, कृष्णा आर्या, विजय आर्या और प्रकाश राम शामिल हैं। सभी खड़कपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।