ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हल्द्वानी के इस घर में मचा कोहराम 

हल्द्वानी में एक दर्दनाक रेल हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हल्द्वानी के इस घर में मचा कोहराम 
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक रेल हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। वही घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोतीनगर स्थित हाथीखाल निवासी 25 साल के सौरभ बजेठा के रूप में हुई है। दरअसल,  देर रात वो रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था। इसी दौरान देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


जीआरपी काठगोदाम के अनुसार, ये घटना सिविल क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की जांच और आगे की कार्रवाई हल्द्वानी कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। फ़िलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

JJN News Adverties