गंगाजल यात्रा पर निकले गौसेवक पर हमला, कंधे में लगी गोली

हरिद्वार में 'गाय को राष्ट्रमाता बनाओ' अभियान के तहत 221 लीटर गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे गौसेवक अजय पर देर रात गोली चला दी गई। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

गंगाजल यात्रा पर निकले गौसेवक पर हमला, कंधे में लगी गोली
JJN News Adverties

देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भगवान शिव के नाम पर गंगाजल लेकर जा रहे एक कांवड़िए को गोली मार दी गई। दरअसल, मामला हरिद्वार का हैं जहां गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ यात्रा पर निकले एक गौसेवक को गोली मार दी गई। 
 

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे थे। वही रविवार देर रात उनका दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम कर रहा था। इसी दौरान पुल पर मौजूद कुछ युवकों और कांवड़ियों के बीच शोर-शराबे को लेकर कहासुनी हो गई।
 

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कुछ युवक नीचे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनमें से एक युवक ने अजय पर गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उनके कंधे में लगी, जिससे उनकी जान बच गयी। 
 

वही सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल अजय को अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा की हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties