हल्द्वानी..अब निजी अस्पताल पर गिरेगी गाज? प्रशासन ने शुरू की जांच  

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 65 वर्षीय मरीज की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

हल्द्वानी..अब निजी अस्पताल पर गिरेगी गाज? प्रशासन ने शुरू की जांच  
JJN News Adverties

हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई एक बुजुर्ग मरीज की मौत का मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया है। दरअसल, परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वही प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे, यहाँ एक अस्पताल में उपचार के दौरान बागेश्वर जनपद के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 


अब मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है। जहां DM नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही, प्रोटोकॉल के उल्लंघन या अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वही गौरतलब है की बीते कुछ समय में प्रदेश के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत और कथित लापरवाही के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर बहस को तेज कर दिया है।

JJN News Adverties