हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र से आंखों में मिर्च झोंककर 8 युवक फरार !

काठगोदाम स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र से 8 युवक सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च-नींबू का घोल डालकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया ..

हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र से आंखों में मिर्च झोंककर 8 युवक फरार !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के काठगोदाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और प्रशासन दोनों की नींद उड़ा दी। दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती आठ युवकों ने पहले सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च और नींबू का घोल डाला और फिर मौके से फरार हो गए। वही देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 
 

बता दे, मामला काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र का है। बताया जा रहा है कि यहां करीब दस युवक उपचार के लिए भर्ती थे। वही सोमवार शाम केंद्र के अधिकारी किसी बैठक में व्यस्त थे, तभी आठ युवकों ने भागने की योजना बनाई। युवकों ने वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया और उनकी आंखों में मिर्च और नींबू का तीखा घोल डाल दिया। वही अचानक हुए इस हमले से सुरक्षाकर्मी कुछ देर के लिए असहाय हो गए और इसी मौके का फायदा उठाकर आठों युवक केंद्र से भाग निकले।
 

बता दी, घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस हरकत में आई। मामले में CO अमित सैनी और SHO जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने जिलेभर में किंग अभियान चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर दोनो युवकों को काठगोदाम क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। साथ ही बाकी छह युवकों को भी उनके घरों से सुरक्षित पकड़ लिया, लेकिन नशा मुक्ति केंद्र से हुई इस सामूहिक फरारी ने सुरक्षा इंतजामों की पोल जरूर खोल दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties