ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने 16.44 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, नशे के खिलाफ अभियान जारी।.
नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज होते जा रहा है इस क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख 44 हजार रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौलापुल के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी लेनी शुरू कर दी जिसके बाद उसके पास से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
आरोपी की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है, जो बनभूलपुरा क्षेत्र का निवासी है और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि व्यक्ति स्मैक को बरेली के इज्जतनगर से खरीदकर लाया था। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है वहीं, आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से अब तक नैनीताल पुलिस 4 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद कर चुकी है और 25 तस्करों को जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।