नैनीताल पुलिस ने खोया फ़ोन और नकदी लौटाकर जीता दिल !

नैनीताल में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को मिला महंगा मोबाइल, नकदी और आधार कार्ड महिला को सुरक्षित लौटाया गया। पुलिस की इस ईमानदारी ने सकारात्मक संदेश दिया कि कानून के साथ इंसानियत भी जिंदा है।

नैनीताल पुलिस ने खोया फ़ोन और नकदी लौटाकर जीता दिल !
JJN News Adverties

नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो पुलिस की छवि को एक नए नजरिए से दिखाती है और भरोसा भी बढ़ाती है। दरअसल, ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सीपीयू पुलिस टीम को एक महंगा मोबाइल फोन मिला। जांच करने पर पता चला कि मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये है, और उसके कवर में 1500 रुपये नकद के साथ एक आधार कार्ड भी रखा हुआ था। अब यहां से शुरू होती है ईमानदारी की असली कहानी… पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए आधार कार्ड के जरिए महिला की पहचान की और उसके परिजनों से संपर्क साधा। कुछ ही देर में महिला को मौके पर बुलाया गया और उसका सारा सामान—मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज पूरी सुरक्षा के साथ उसे सौंप दिया गया।


अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला के चेहरे पर राहत साफ नजर आई… और उसने पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद किया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून का पालन करवाने वाली ताकत नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानियत की मिसाल भी बनती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties