12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में एक भव्य जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन, वही योग शिविर में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में एक भव्य जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।आपको बता दे “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित इस विशेष योग शिविर में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने योग सत्र का संचालन किया।
तो वही योग शिविर में 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बता दे प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करते हुए योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। वही विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने की अपील की।बता दे कार्यक्रम में पुलिसओर प्रशासनिक अधिकारियों, आयुष विभाग की टीम, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तो वहीं एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाइयों और पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर हल्द्वानी से दिया गया यह संदेश साफ है कि स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।