देहरादून में सियासी गरमाहट! धामी बोले — विपक्ष ने नारी शक्ति का हक छीना !

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली के जरिए सियासत गरमा गई। CM Pushkar Singh Dhami ने पदयात्रा में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण योजनाएं गिनाईं और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

देहरादून में सियासी गरमाहट! धामी बोले — विपक्ष ने नारी शक्ति का हक छीना !
JJN News Adverties

देहरादून में हुई महिला जन आक्रोश रैली के जरिए सियासत गरमा गई है। दरअसल ,शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक पदयात्रा में हिस्सा लिया। जिस बीच मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए कई प्रयास किए गए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन जैसे कदमों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों को पहले रोका गया। साथ ही कहा कि आज देश की महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, और स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है, और राज्य में 2 लाख से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। कुल मिलाकर, इस रैली के जरिए जहां सरकार ने अपनी योजनाओं का प्रचार किया, वहीं विपक्ष पर भी तीखा हमला देखने को मिला।

JJN News Adverties
JJN News Adverties