दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता! विवाहिता ने पति समेत 4 पर दर्ज कराया मुकदमा

हरिद्वार में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर 40 लाख रुपये और लग्जरी कार की दहेज मांगने, मारपीट करने तथा मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता! विवाहिता ने पति समेत 4 पर दर्ज कराया मुकदमा
JJN News Adverties

हरिद्वार में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और जेठ ने उससे 40 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार ताने दिए गए और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


तो वही पीड़िता का कहना है कि पति की नौकरी के चलते वह विदेश भी गई थी, लेकिन वहां भी उसके साथ मारपीट और दहेज को लेकर विवाद जारी रहा। बाद में वह भारत लौट आई। कई बार समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।

JJN News Adverties