हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर श्रद्धालु भड़क उठे। देखते ही देखते सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने हालात को काबू में किया।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक छोटी सी टक्कर… अचानक बड़े बवाल में बदल गई। दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं का जत्था सड़क से गुजर रहा था… तभी पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। वही इस दौरान एक श्रद्धालु की कांवड़ खंडित हो गई और यहीं से शुरू हुआ पूरा विवाद। आप जानते होंगे... कांवड़ यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि गहरी आस्था से जुड़ी होती है…ऐसे में जैसे ही कांवड़ टूटी… मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं का गुस्सा भड़क गया और देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया…सभी कांवड़ियों ने कार को घेर लिया… और गुस्से में आकर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और कुछ ही देर में पुलिस-शासन की टीम मौके पर पहुंच गई। वही पुलिस ने हालात को संभालने के लिए लोगों को शांत कराया…और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात ये रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई…लेकिन कुछ देर के लिए इलाके में तनाव जरूर बना रहा। फिलहाल स्थिति काबू में है… लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं कि भीड़भाड़ और आस्था के बीच ज़रा सी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है।