ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जहां चांदी ₹13,000 तक टूट गई और सोना भी ₹2,200 गिर गया। डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव की आशंका से बाजार में बड़ी हलचल देखी गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है..सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।
ट्रंप के संबोधन के बाद डॉलर में मजबूती आई, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई ,वही 5 मई वायदा में चांदी की कीमत करीब ₹13,000 टूटकर ₹2,29,888 प्रति किलो पर आ गई। सोने के दाम भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे। MCX पर सोना ₹2,200 गिरकर ₹1,51,161 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसके साथ ही सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी भारी गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 2.15% गिरकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी 5.20% टूटकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा। BSE Sensex में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि Nifty 50 भी 420 अंकों से ज्यादा टूट गया।
आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
: ट्रंप के बयान से वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका
: डॉलर की मजबूती, जिससे गोल्ड- सिल्वर कमजोर
: निवेशकों का सुरक्षित निवेश से दूरी बनाना