सल्ट विकासखंड के भाजपा कार्यालय मछोड़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।
मछोड़ मंडल में एसआईआर अभियान को लेकर बैठक आयोजित, गडूडी देवी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
सल्ट विकास खंड के भाजपा कार्यालय मछोड़ में मछोड़ मंडल अध्यक्ष गडूडी देवी की अध्यक्षता में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों तथा बीएलए-2 ने भाग लिया। बैठक में एसआईआर अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों को वर्ष 2003 की वोटर मैपिंग सूची एवं मतदाता सूची वितरित की गई।
मंडल अध्यक्ष गडूडी देवी ने कहा कि मछोड़ मंडल में एसआईआर अभियान के तहत अच्छा कार्य हो रहा है। सभी कार्यकर्ता निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाए, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।