नैनीताल में पर्यटक बनकर आए एक शातिर युवक ने टैक्सी चालक का भरोसा जीतकर उसकी एवेंजर बाइक चोरी कर ली। आरोपी युवक “थोड़ी दूर चलाकर आता हूं” कहकर बाइक लेकर फरार हो गया।
उत्तराखंड के नैनीताल में एक बार फिर पर्यटक के भेष में आए शातिर युवक ने ऐसी चाल चली, जिसने हर हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां चोर ने पहले जीता भरोसा… और फिर लाखों की एवेंजर बाइक लेकर फरार!
दरअसल, ताजा मामला नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने खुद को पर्यटक बताकर टैक्सी चालक को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक पुष्कर आर्या की काले रंग की एवेंजर बाइक को एक युवक ने नैनीताल घूमने के लिए बुक किया। युवक मल्लीताल स्थित SBI बैंक के पास चालक से मिला और शहर में घूमने निकला। वही घूमने के दौरान युवक ने बाइक चलाने की इच्छा जताई। साथ ही भरोसा जीतने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन और चाबी चालक के पास छोड़ दी। इतना ही नहीं, उसने चालक से 500 रुपये भी ले लिए। इसके बाद युवक “थोड़ी दूर चलाकर वापस आता हूं” कहकर बाइक लेकर निकला… लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद चालक को ठगी का एहसास हुआ और उसने मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। फ़िलहाल CCTV फुटेज में आरोपी युवक बाइक लेकर बारा पत्थर से कालाढूंगी रोड की ओर जाता दिखाई दिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।