चारधाम और CM धामी को बम से उड़ने की धमकी 

चारधाम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 चारधाम और CM धामी को बम से उड़ने की धमकी 
JJN News Adverties

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। बता दे, चारधाम समेत कई धार्मिक स्थलों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से चारधाम सहित कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद शासन-प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
 

बता दे, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से बातचीत कर धामों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही यात्रा मार्ग और मंदिर परिसरों में अतिरिक्त निगरानी रखने का अनुरोध किया।


वही धमकी के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर और सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया और ई-मेल के स्रोतों की जांच कर रही हैं। मामले की गहन पड़ताल जारी है।


वही bktc अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, उन्होंने कहा कि चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

JJN News Adverties