रामनगर में सड़क किनारे बेहोश पड़ी युवती, देर तक तमाशा देखते रहे लोग

रामनगर में एक युवती ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय प्रतिनिधि की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया।

रामनगर में सड़क किनारे बेहोश पड़ी युवती, देर तक तमाशा देखते रहे लोग
JJN News Adverties

रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भवानीगंज इलाके में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दे की ये  घटना शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन किया, जिसके बाद वो  मौके पर ही बेहोश हो गई। ऐसे में हैरानी की बात ये रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। इसी बीच सभासद प्रतिनिधि जफर मौके पर पहुंचे और एक महिला की मदद से तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए युवती को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस के मुताबिक, युवती की पहचान निशा अग्निहोत्री के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी की रहने वाली है। वही प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किसी निजी कारण और आपसी विवाद के चलते यह कदम उठाया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties