रामनगर में अवैध कटान रोकने पहुँची वनकर्मी पर गोली, हमलावर फरार

रामनगर वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की में वनकर्मी घायल हो गए और भागते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की।

रामनगर में अवैध कटान रोकने पहुँची वनकर्मी पर गोली, हमलावर फरार
JJN News Adverties

रामनगर के तराई पश्चिमी वन क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया गया। आपको बता दे, की  हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपियों ने वनकर्मी पर फायरिंग तक कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। दरअसल, मामला नाथुपुर छोई क्षेत्र का है, जहां सुबह सूचना मिली थी कि नदी किनारे अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही वन बीट अधिकारी विमल चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद टीम ने देखा कि आरोपी पेड़ काटकर लकड़ी को बाइक पर लादने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वन विभाग ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, आरोपियों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में वनकर्मी विमल चौधरी घायल हो गए। वही आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की, लेकिन गोली निशाने से चूक गई और बड़ा हादसा टल गया। वही इस घटना के बाद घायल वनकर्मी का इलाज रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि वन विभाग ने पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties