मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से इस दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है, जिससे करीब 40 हजार परिवारों को फायदा मिलेगा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है,जहां लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हजारों परिवारों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है।
आपको बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से इस दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है, जिससे करीब 40 हजार परिवारों को फायदा मिलेगा। दरअसल,बनभूलपुरा में करीब 40 हजार परिवार लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान थे , लेकिन अब इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
अब मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से जमरानी बांध से इस योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है और जगह-जगह जेसीबी मशीनों से खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है। बताया जा रहा है कि योजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के करीब 40 हजार परिवारों को नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी, वही भाजपा नेता नवाब मजहर नईम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। वही स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उम्मीद जगी है और माना जा रहा है कि बनभूलपुरा में पानी की किल्लत अब जल्द ही खत्म होगी।