राहुल गांधी को सुनने उमड़ेगी भीड़! हरीश रावत का बड़ा दावा..

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की रैली ऐतिहासिक होगी और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी को सुनने उमड़ेगी भीड़! हरीश रावत का बड़ा दावा..
JJN News Adverties

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर भारी उत्साह है और अल्मोड़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक साबित होगी।
 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। साथ ही पौड़ी में आयोजित होने वाला पूर्व सैनिक सम्मेलन भी कांग्रेस के लिए बेहद खास रहने वाला है और पार्टी इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है।
 

वहीं जिला विकास प्राधिकरण को लेकर भी हरीश रावत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण जनता की मदद करने के बजाय केवल वसूली का काम कर रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी उगाही मास्टर बन गए हैं और यह व्यवस्था अब राज्य के लिए नासूर बन चुकी है।
 

इसके साथ ही भाजपा के अंदर चल रही सियासी खींचतान पर भी हरीश रावत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाती थी, लेकिन कांग्रेस में केवल मतभेद हैं, जबकि भाजपा में तो अब खुलकर सर फुटब्बल हो रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties