एवेंजर्स डूम्सडे में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डॉक्टर डूम के रूप में करेंगे वापसी

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने जा रहे हैं।

एवेंजर्स डूम्सडे में दिखेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डॉक्टर डूम के रूप में करेंगे वापसी
JJN News Adverties

रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers Doomsday) से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स (Marvel Universe) में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को मई 2026 में रिलीज किया जाएगा। 

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर वॉन के तौर पर वापसी करने का एलान सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में किया गया। इस मौके पर मार्वल स्टूडियो के प्रमुख केविन फैगी भी मौजूद थे। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने चेहरे से मास्क उतारकर सभी को चौंकाते हुए बता दिया कि वो मार्वल में लौट रहे हैं। इस दौरान जमकर हल्ला मचा। रॉबर्ट को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता हैं। 

JJN News Adverties