कैंचीधाम दर्शन के लिए आए दवा कंपनी के MR की नैनीताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे हादसा मान रही है, जबकि मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड के नैनीताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वही पुलिस इसे हादसा मान रही है… लेकिन मृतक के पिता ने इसे सीधा हत्या का मामला बताते हुए बेटे के साथ आए लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
चलिए जानते है पूरा मामला- दरअसल, हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 25 वर्षीय केशव भारद्वाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बा दे, केशव एक दवा कंपनी में MR के तौर पर काम करता था और सोमवार को अपने कुछ सीनियर साथियों के साथ बाबा नीम करौरी के दर्शन के लिए कैंचीधाम आया था।
बताया जा रहा है कि देर रात भूमियाधार क्षेत्र में रिजॉर्ट की ओर जाते समय अचानक केशव बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। वही गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस पूरे मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब मृतक के पिता दिनेश भारद्वाज हल्द्वानी पहुंचे। पिता ने बेटे की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटे का मोबाइल फोन और पर्स गायब है, जिससे उन्हें साजिश का शक हो रहा है।
साथ ही पिता ने आरोप लगाया कि केशव जिन चार लोगों के साथ कैंचीधाम आया था, उन्हीं लोगों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि उन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ।