500 CCTV खंगालने के बाद हत्थे चढ़े चोर,  लाखों का माल बरामद !!

किच्छा में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। करीब 500 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों के पास से लाखों के जेवर, नगदी बरामद किया।

500 CCTV खंगालने के बाद हत्थे चढ़े चोर,  लाखों का माल बरामद !!
JJN News Adverties

किच्छा में बंद पड़े एक मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कई दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर सक्रिय तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चोरी में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद किया है।

दरअसल, 19 अप्रैल 2026 की रात आवास विकास कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाया गया था। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए थे। अगले दिन मकान मालिक राजेन्द्र कुमार गोयल की तहरीर पर थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और किच्छा से लेकर रुद्रपुर, बहेड़ी, बरेली, रामपुर और सितारगंज तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 9 मई को केशवनगर इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से करीब 389 ग्राम सोना, 3 किलो से ज्यादा चांदी, तीन लाख रुपये से अधिक नगदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties