उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कहीं बर्फबारी की दस्तक तो कहीं तेज गर्मी का वार..

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज होगी।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कहीं बर्फबारी की दस्तक तो कहीं तेज गर्मी का वार..
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है… कहीं बारिश और बर्फबारी, तो कहीं बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अनुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा . इन इलाकों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों, खासकर 4000 मीटर से ऊपर, हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 अप्रैल के बीच इन क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।


वहीं मैदानी इलाकों में तस्वीर बिल्कुल अलग है। तेज धूप के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties