पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है
पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम (Belgium) में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 साल के मेहुल चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। वह अभी भी जेल में है। भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद बेल्जियम में यह कार्रवाई की गई है। ईडी (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बेल्जियम में संबंधित विभाग और अधिकारियों से मेहुल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।
पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय मुंबई की एक अदालत की ओर से उसके खिलाफ जारी किए गए दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। हालांकि, मेहुल चोकसी के खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों की वजह से आशंका जताई जा रही है कि पुलिस उसे ज्यादा देर तक जेल में नहीं रख पाएगी और उसे जमानत मिल सकती है।