सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा बदलाव दिखा है. 14 अप्रैल के दिन मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में कल की अपेक्षा आज के दिन दामों में तेजी आई है. सराफा बाजारों में सोना भी महंगा हो गया है.
सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। अक्षय तृतीया से पहले एक बार फिर कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 15 अप्रैल को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देशभर के रिटेल बाजारों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 53 हजार 940 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार 110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
अगर शहरों की बात करें तो दिल्ली, देहरादून और लखनऊ में 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 54 हजार 90 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने का भाव 1 लाख 53 हजार 940 रुपये के आसपास है। चेन्नई में कीमत सबसे ज्यादा 1 लाख 55 हजार 140 रुपये दर्ज की गई है।चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी 2 लाख 54 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कीमतों में इस उछाल के पीछे त्योहारों का सीजन एक बड़ी वजह माना जा रहा है। बैसाखी, पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों के चलते सोने की मांग बढ़ गई है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण सोना निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। त्योहारों से पहले बढ़ती कीमतों ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है।