IMD ने देशभर में बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज रात उत्तर भारत समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
देश भर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है की आज की रात भरी पड़ सकती है, क्योंकि मौसम करवट नहीं, कहर बरसाने की तैयारी में है। जिससे अचानक तेज हवाएं, कड़कती बिजली, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि...सब कुछ एक साथ देखने को मिल सकता है।
आपको बता दे ,India Meteorological Department यानी IMD ने उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। जहां मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जो भूमध्य सागर से नमी लेकर आ रहा है। इसके असर से आज रात आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।
वही दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, 7 से 9 अप्रैल के बीच देश के बड़े हिस्से में तेज तूफान और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है। इसका असर राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक देखने को मिल सकता है।
जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।