उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिकारी को पिकअप ने कुचला !

उत्तरकाशी में मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिकारी को पिकअप ने कुचला !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, ये घटना गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र की है। बताया जा रहा की मृतक की पहचान 31 वर्षीय मामराज निवासी टिपरी बिष्ट के रूप में हुई है, जो सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे।


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर मामराज मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मुर्गों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बता दे, ये हादसा इतना भीषण था कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप ने अधिकारी को बुरी तरह रौंद दिया था। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पिकअप का ब्रेक फेल होना और चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties