उत्तराखंड सरकार जल्द ही प्रदेश में 10 मॉडल डिग्री कॉलेज बनाने जा रही है. इसके लिए 120 करोड़ रुपए खर्च कर कॉलेजों में बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
उत्तराखंड के छात्रों के लिए काम की खबर है. उत्तराखंड सरकार जल्द ही प्रदेश में 10 मॉडल डिग्री कॉलेज बनाने जा रही है. इसके लिए 120 करोड़ रुपए खर्च कर कॉलेजों में बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें हर कॉलेज में 12-12 करोड़ से अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इस परियोजना के प्रस्ताव को जल्द तैयार किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत रूसा की नई परियोजना को मंजूरी मिलते ही इन कॉलेजों को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रूसा परियोजना के तहत राज्य में 10 से मॉडल डिग्री कॉलेज बनाए जाएंगे। फेस 3 में शुरू होने वाले रूसा परियोजना के तहत महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, रानीखेत, काशीपुर, द्वाराहाट, सोमेश्वर, टनकपुर, लक्सर, पुरोला, डाकपत्थर डिग्री कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
आपको बता दें अब तक रूसा परियोजना के तहत फेज वन में डिग्री कॉलेजों का निर्माण हो चुका है. जिनमें चम्पावत के देवीधुरा कॉलेज को 10.4 7 करोड़ से विकसित किया जा रहा है। जबकि दूसरे फेज में मीठीबेरी डिग्री कॉलेज हरिद्वार और उधमसिंह नगर के किच्छा में डिग्री कॉलेज को मॉडल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जा था है। इन दोनों कॉलेजों में 12 12 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक और हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के तहत 26 करोड़ की लागत से पौड़ी के पैठाणी में प्रोफेशनल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।