GSEB Result 2023: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब-कहां कर सकेंगे चेक

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 घोषित करेगा। गुजरात एसएससी, और एचएससी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर घोषित किए जाएंगे।

GSEB Result 2023: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब-कहां कर सकेंगे चेक
JJN News Adverties

GSEB SSC, HSC Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(Gujarat Board Of Secondary And Higher Secondary Education) जल्द ही गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 घोषित करेगा। गुजरात एसएससी, और एचएससी परिणाम(HSC result) आधिकारिक वेबसाइट(Official website)- gseb.org पर घोषित किए जाएंगे। 
गुजरात बोर्ड ने दो मई, 2023 को कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम(science stream) के छात्रों के लिए पहले ही परिणाम घोषित कर दिया था। ऐसे में अब कला और वाणिज्य संकाय(Faculty of commerce)
की परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी कर दिए जाने की उम्मीद है। 
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट की इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड का परिणाम जल्द ही आने की संभावना है। 
 ऐसे करें चेक
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
"जीएसईबी एसएससी परिणाम 2023 या जीएसईबी एचएससी परिणाम 2023" पर क्लिक करें।
लॉग इन पेज पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आपका जीएसईबी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties