Abdu Rozik: अब्दु रोजिक करेंगे निकाह! शारजाह की लड़की संग बनी बात

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 7 जुलाई को शादी करेंगे

Abdu Rozik:  अब्दु रोजिक करेंगे निकाह! शारजाह की लड़की संग बनी बात
JJN News Adverties

Abdu Rozik: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक(‘Bigg Boss 16’ fame Abdu Rozic) अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 7 जुलाई को शादी करेंगे। दावा किया जा रहा है कि अब्दु किसी अमीराती लड़की(Emirati girl) से शादी करने जा रहे हैं, जो कि शारजाह(Sharjah) की है। जब से सोशल मीडिया(social media) पर इस तरह की खबरें आई हैं अब्दु की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अब्दु रोजिक भारत समेत विश्वभर में मशहूर हैं। वह दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं। अब्दु ने भारत में भी अपना म्यूजिक एल्बम(music album) लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनें और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया।अपनी मासूमियत और शरारती अंदाज के कारण अब्दु दर्शकों के साथ-साथ वो सलमान खान के भी चहेते बन गए थे। भारत में भी अब्दु के काफी प्रशंसक हैं। जब से उनकी शादी की खबर उनके प्रशंसकों को मिली है उनकी खुशी का ठीकाना नहीं है। वे अब्दु को बधाई दे रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु रोजिक ने बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं, जो की एक अमीराती लड़की है। हालांकि, अभी तक लड़की का नाम नहीं पता चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह उनके साथ रिलेशनशिप(relationship) में हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties