बिग बॉस 18 का ग्रांड फिनाले बस अब एक दिन की दूरी पर है। 19 जनवरी को जनता को बिग बॉस विनर मिल जाएगा।
BIGG BOSS 18; बिग बॉस 18 का ग्रांड फिनाले बस अब एक दिन की दूरी पर है। 19 जनवरी को जनता को बिग बॉस विनर मिल जाएगा। फिनाले से पहले घर में एक बार फिर मीडिया राउंड होगा। इस बार मीडिया राउंड में घरवाले नहीं बल्कि घरवालों के समर्थक मीडिया से बात करेंगे। रजत दलाल(Rajat Dalal) को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में एल्विश यादव पहुंचेंगे। इसका एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में एल्विश यादव(elvish yadav) और मीडिया के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।
प्रोमो में मीडिया अविनाश, ईशा और रजत के सपोर्टर्स से बात करती नजर आती है। रजत दलाल की सपोर्ट में एल्विश यादव पहुंचे हैं। मीडिया का सवाल होता है कि रजत को आप सपोर्ट कर रहे हैं। वो कहते हैं 'पाड़ दूंगा', मीडिया के सामने ये बोल दिया कि मैं मीडिया वीडिया कुछ नहीं मानता। मैं अग्रसिव हूं। आप अगर रजत को सपोर्ट करते हैं, उन्हें जिताते हैं तो ये उनके लिए सही होगा? इस सवाल पर एल्विश कहते हैं कि ये रियलिटी शो है। यहां कोई फिक्शन तो चल नहीं रहा कि बनावटी अपना दिखाएंगे कि हम तो बहुत अच्छे हैं। जो जैसा है, वो वैसा दिखाएगा। आप लोगों की राय से मेरी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं होगा। मेरा दोस्त है, मैं सपोर्ट करने आया हूं, डंके की चोट पर।