Deepika Padukone के फैशन सेंस का फैंस ने उड़ाया मजाक, बोले- Zomato वाली लड़की

दीपिका अपनी फिल्मों से हटके फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है।

Deepika Padukone के फैशन सेंस का फैंस ने उड़ाया मजाक, बोले- Zomato वाली लड़की
JJN News Adverties

Deepika Padukone Troll: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं। दीपिका (Deepika) अपने हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों को बेशुमार प्यार करते हैं। दीपिका अपनी फिल्मों से हटके फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग (Deepika Padukone troll) का शिकार हो चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। हाल ही में, दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस मौके पर अभिनेत्री ने जो पहना हुआ था, वो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं। 

दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जब एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो अभिनेत्री ने लाल कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी। इसके साथ अभिनेत्री ने लाल कलर की कैप भी कैरी कर रखी थी। दीपिका का ये लुक देख फैंस का सिर चकरा गया। इसी वजह से अब हर कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है। कई लोगों ने दीपिका के खराब फैशन सेंस की वजह रणवीर सिंह को बताया है। 

                                         

दीपिका (Deepika) के वायरल वीडियो पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इनका स्टाइलिस्ट कौन है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या रणवीर सिंह उनके स्टाइलिस्ट बन गए हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये रणवीर सिंह बन गई है।' इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को जोमैटो गर्ल भी कहा। एक यूजर ने लिखा, 'पूरी जोमैटो वाली लड़की लग रही है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जोमैटो गर्ल।' बाकी यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट कर दीपिका को ट्रोल किया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties