भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी मैदान में उतरे हुए हैं. तो वहीं कांग्रेस के पूर्व रष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है.
आज (शनिवार) को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार थम जायेगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनैतिक दलों ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी मैदान में उतरे हुए हैं. तो वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व रष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है.
धनौल्टी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ। https://t.co/hJ7Mp1W1zZ
— Amit Shah (@AmitShah) February 12, 2022
शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे। इसके बाद वे देहारादून जिले की सहसपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
रायपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं।