अब चैंपियन ने ज़ाहिर की मंत्री पद की ख्वाइश, गुर्जर महासभा के ज़रिये कही ये बात

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गुर्जर महासभा के माध्यम से मंत्री पद की मांग उठाई है. वहीं इस मामले में चैंपियन का कहना है कि ये उनकी नहीं, बल्कि महासभा की मांग है और वे उनके साथ खड़े हैं.

अब चैंपियन ने ज़ाहिर की मंत्री पद की ख्वाइश, गुर्जर महासभा के ज़रिये कही ये बात
JJN News Adverties

देहरादून. यशपाल आर्य के कांग्रेस में चले जाने के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद रिक्त है. जिस पर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गुर्जर महासभा के माध्यम से मंत्री पद की मांग उठाई है. वहीं इस मामले में चैंपियन का कहना है कि ये उनकी नहीं, बल्कि महासभा की मांग है और वे उनके साथ खड़े हैं.

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें उन्होंने चैंपियन प्रणव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि चैंपियन समस्त ओबीसी समाज के राष्ट्रीय नेता हैं. और उनकी भावनाओं को देखते हुए चैंपियन को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक मंत्री पद खाली हो गया है, जिसे चैंपियन को सौंपा जाए।

हालाँकि इस पर वहां मौजूद विधायक चैंपियन ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री पद नहीं भी मिलता है तो वे भाजपा के कार्यकर्त्ता के तौर पर संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे। 

JJN News Adverties