हल्द्वानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार दोपहर क़रीब दो बजे हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बड़ी सौम्यता के साथ बिना उग्र हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला
हल्द्वानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार दोपहर क़रीब दो बजे हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बड़ी सौम्यता के साथ बिना उग्र हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेताओं ने कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनाकर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था।
LIVE:
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 12, 2022
10 मार्च को उत्तराखंड में जनता की सरकार का सूर्योदय होगा।
उत्तराखंड में रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा देने वाली एवं महंगाई कम करने वाली कांग्रेस सरकार बनेगी।
'Uttarakhandi Swabhiman' Rally in Haldwani.#उत्तराखंडियत_की_सुनें_कांग्रेस_चुनें
https://t.co/C2AlMjZlLR
उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता को संघर्षशील बताया और कहा कि यहां के लोगों ने इस देश की आन बान शान के लिए जो कुर्बानी दी है. उसको भुलाया नहीं जा सकता। प्रियंका ने भाजपा सरकार को चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताया।
उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं कि उनके साथ पिछले 5 सालों में क्या हुआ। उत्तराखंड में किसी को सरकारी नौकरी नही मिली। बेरोजगारी बढ़ी, पलायन बढ़ा है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियां ठीक नही हैं। सरकार की नीयत खोटी है.
उन्होंने कहा कि आपको ऐसी सरकार की जरूरत है जो आपके लिए काम करे। कांग्रेस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हम वही घोषणा करेंगे जो पूरी करेंगे। अपने संबोधन के अंत में प्रियंका गांधी ने लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश, कालाढूंगी से प्रत्याशी महेश शर्मा, यशपाल आर्य को मंच पर अपने साथ खड़ा किया और जनता से इन उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी के मंच पर आने के बाद संचालन की कमान हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने संभाली।