उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं. भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है. जबकि कांग्रेस इस मामले में पीछे रह गई है.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं. भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है. जबकि कांग्रेस इस मामले में पीछे रह गई है. स्वाभाविक है जिस पार्टी ने सूची जल्द घोषित की उसके उम्मीदवारों को तैयारी करने का ज़्यादा समय मिलेगा। चुनावी राण में कांग्रेस पीछे न रह जाये इसके लिए पार्टी आज शुक्रवार को अपनी सूची घोषित करने जा रही है. दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद शाम तक 45 से ज्यादा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।
कांग्रेस की नजरें भाजपा की ओर से जारी होने वाली सूची पर टिकी हुई थीं। सत्तारूढ़ दल गुरुवार को 59 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों पर स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस ने भी सीईसी की बैठक शुक्रवार शाम चार बजे बुलाई है। बैठक के बाद देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली रोका गया है। प्रदेश के तीनों दिग्गज नेता नौ दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। दसवें दिन प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद ही उनकी वापसी हो सकेगी।