Aman Sehrawat: 'माता-पिता और देश को समर्पित है यह पदक

पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा भारवर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने पुअर्तो रिको के पहलवान डैरियन क्रूज को 13-5 से हरा दिया।

Aman Sehrawat: 'माता-पिता और देश को समर्पित है यह पदक
JJN News Adverties

Aman Sehrawat: पहलवान अमन सहरावत(wrestler aman sehrawat) ने पुरुषों की 57 किग्रा भारवर्ग कुश्ती(Wrestling) में कांस्य पदक(bronze medal) जीत लिया है। उन्होंने पुअर्तो रिको के पहलवान डैरियन क्रूज(wrestler darrien cruz) को 13-5 से हरा दिया। पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे। हालांकि, उन्होंने पदकों के सिलसिले को बरकरार रखा। भारत 2008 बीजिंग ओलंपिक(beijing olympics) के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है।2008 में सुशील कुमार(Sushil Kumar) ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त(Yogeshwar Dutt) ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने कांस्य और रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था और उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। इस ओलंपिक में कुश्ती में भारत का खाता खोला। विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) के डिसक्वालिफाई होने के बाद निराशा में डूबे भारत को उन्होंने खुशियां दी हैं।मैच के बाद उन्होंने पदक को अपने दिवंगत माता-पिता और पूरे देश को समर्पित किया। अमन ने बताया कि कांस्य पदक के मुकाबले में शुरुआती कुछ मिनटों में मुकाबला बराबरी का चल रहा था। हालांकि, बाद में उन्होंने निर्णायक बढ़त हासिल की। रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अमन ने कहा- उतरा तो मैं स्वर्ण के लिए था, लेकिन सेमीफाइनल में जापानी पहलवान(japanese wrestler) के खिलाफ मैं हैरान रह गया था। उन्होंने (हिगुची री) शुरू के कुछ मिनट में चार-पांच अंकों की बढ़त बना ली थी। इतने बड़े प्रतियोगिता में इस लीड को पीछे करना आसान नहीं है। इस मैच में मैं शुरू से सोच कर आया था कि ज्यादा गैप नहीं करना है। शुरू में अंक क्लोज रखना है और आखिर में जाकर गैप बनाना है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties