उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।
पहाड़ की बेटियां अब हर मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। इस कड़ी में बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील स्थित सुमटी बैसानी गांव की रहने वाली प्रेमा रावत को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, भारतीय टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं, जिसके बाद प्रेमा रावत को बतौर replacement खिलाड़ी टीम में जगह मिली है। बता दे, ICC की तकनीकी समिति ने भी उनके चयन को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा की प्रेमा रावत दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। साथ ही घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। वही साल 2023 के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में प्रेमा ने 10 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे और सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रही थीं। फ़िलहाल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर प्रेमा की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।