शादी के लिए देहरादून पहुंचे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, वेडिंग में कई सितारें होंगे शामिल !

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 12 मार्च को वे देहरादून पहुंचे, जहां BCCI कार्यालय और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शादी के लिए देहरादून पहुंचे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, वेडिंग में कई सितारें होंगे शामिल !
JJN News Adverties

देहरादून/मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड को चुना है और 14 मार्च को मसूरी के एक रिजॉर्ट में मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।

देहरादून में जोरदार स्वागत

कुलदीप यादव 12 मार्च को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले BCCI कार्यालय का दौरा किया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट से जुड़े कई साथी खिलाड़ी भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

शादी की रस्में और समारोह

आज शाम से ही कुलदीप यादव की शादी की रस्में शुरू होंगी। समारोह में कई क्रिकेटर और सितारे शामिल होने की संभावना है।

रिसेप्शन पार्टी

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत के सितारे और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

उत्तराखंड में सितारों की पसंद

उत्तराखंड खासकर मसूरी शादी के लिए सितारों की पसंदीदा जगह बन चुका है। इससे पहले भी क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी यहां हुई थी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

JJN News Adverties