हल्द्वानी में 12 अप्रैल को नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए 5 किमी लंबी दौड़ आयोजित होगी, जिसमें करीब 4 हजार युवा हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हल्द्वानी में 12 अप्रैल की सुबह एक विशाल जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, आपको बता दे , इस दौड़ में करीब 4 हजार युवा हिस्सा लेंगे, जो समाज को नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश देंगे। इसी क्रम मे आयोजकों ने बताया कि आज के समय में युवाओं के बीच बढ़ते नशे को रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य के साथ इस 5 किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
दरअसल, ये दौड़ एमबी इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी…खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे ,साथ ही इस जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे,और भाग लेने वाले लोगो का मनोबल बढ़ाएंगे।