श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया दिया। श्रीलंका की इस जीत में जेफ्री वेंडरसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेंडरसे ने 6 विकेट चटकाए।
श्रीलंका (Sri lanka) ने दूसरे वनडे में भारत (India) को 32 रन से हराया दिया। श्रीलंका की इस जीत में जेफ्री वेंडरसे (Geoffrey Vandersay) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेंडरसे ने 6 विकेट चटकाए। साल 2021 के बाद यह पहली बार है, जब श्रीलंका ने वनडे में भारत को हराया है। भारत को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने एक फिर अपना प्रभाव छोड़ा। अविष्का फर्नांडो ( 40), कुसल मेंडिस (30), वेल्लालागे ( 39) और कमिंदु मेंडिस (40) की छोटी-छोटी पारियों से श्रीलंका ने 240 रन का स्कोर बनाया। सुंदर को तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।